गरौठा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, भसनेह डैम का एसडीएम ने किया निरीक्षण
झांसी के गरौठा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर तहसील प्रशासन अलर्ट है। एसडीएम सुनील कुमार ने भसनेह डैम का निरीक्षण कर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। गरौठा और टहरौली तहसील की करीब 150 प्रतिमाओं का विसर्जन यहां किया जाएगा। इस दौरान पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और नावों के साथ रेस्क्यू टीम तैनात रहेगी। निरीक्षण के दौरान सीओ पीयूष कुमार पांडेय और थाना