डुमरांव: विवि गिरी हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, शव तीन घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा
Dumraon, Buxar | Feb 19, 2025 पटना डीडीयू रेलखंड पर विवि गिरी हॉल्ट के समीप ट्रेन से कटकर अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना छतनवार मठिया के समीप बुधवार की सुबह 11 बजे डाउन लाइन पर पोल संख्या 639/24 के समीप हुईं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने रेल पुलिस को सूचना दी।