डुमरांव: कोरानसराय में आभूषण दुकान से 9 लाख रुपये के गहने चोरी, पुलिस कर रही जांच
Dumraon, Buxar | Feb 19, 2025 कोरानसराय में आभूषण दुकान में भीषण चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र के चौक इलाके में हुई जहां कृति ज्वेलर्स में चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना गश्ती टीम के द्वारा थानाध्यक्ष को रात लगभग दो बजे के करीब दी गयी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने कृति ज्वेलर्स के मालिक राजेश कुमार वर्मा को इसकी सूचना दी।