मंझनपुर: शिवपाल यादव का 70वां जन्मदिवस सेवा और स्नेह के संग, ओसा वृद्धाश्रम में बंधी खुशियों की डोर
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर जिलेभर में उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। लेकिन इस वर्ष का जश्न सिर्फ औपचारिक आयोजनों तक सीमित न रहकर, सेवा और समर्पण का प्रतीक बन गया। सपा नेता नीलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को करीब 12 बजे ओसा स्थित वृद्धाश्रम पहुँचे, जहाँ उन्होंने बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाया है।