खंडवा नगर: विधायक कंचन मुकेश तनवे ने किया शहर स्थित हिंदुजा अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से मिलकर जाना हाल
आज खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने शहर स्थित हिंदुजा अस्पताल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। विधायक तनवे ने मरीजों व उनके परिजनों से यह भी पूछा कि उन्हें इलाज के दौरान किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी शनिवार शाम 4 बजे के लगभग मिली है।