कालपी: नरहान में किसान का बेटा बना समीक्षा अधिकारी, वायुसेना से सेवानिवृत्ति के बाद रणकेन्द्र ने PCS परीक्षा में हासिल की सफलता
Kalpi, Jalaun | May 2, 2026 महेवा ब्लॉक क्षेत्र के नरहान गांव निवासी रणकेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा पास कर समीक्षा अधिकारी पद हासिल किया है, यह जानकारी शनिवार दोपहर 2 बजे प्राप्त हुई है, वायुसेना से सार्जेंट पद से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की, वहीगांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया हैं।