गुना नगर: भगतसिंह कॉलोनी में चोर गिरोह सक्रिय, CCTV में कैद, वन कर्मी के घर को बनाया निशाना, पुलिस को चुनौती
गुना की भगत सिंह कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से दहशत का माहौल है। दो दिन पहले पांच घरों में चोरी के बाद 6 अप्रैल रात एक और घर को निशाना बनाया गया, लेकिन पड़ोसी के जागने पर चोर भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद है, जिसमें 7-8 संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।