आज दिनांक 12.07.2026 को “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का वृहद स्तर पर आयोजन नाग देवता मंदिर, गोरखगिरि पहाड़ी के पास, पुलिस लाइन रोड, महोबा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 जीत सिंह खरवार, उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, उ0प्र0 सरकार की गरिमामयी उपस्थिति एवं अध्यक्षता रही।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह सहित जनपद के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा भी अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर जनपदवासियों को अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की गई, वहीं आमजन की भी भारी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को जन-आंदोलन का स्वरूप प्राप्त हुआ।
उक्त आयोजन के माध्यम से जनपद में हरित वातावरण के निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश प्रसारित किया गया। 🌳
#TreePlantation #EkPedMaaKeNaam
1 views | Mahoba, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026