मुज़फ्फरनगर: आबकारी रोड पर चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की पिकअप और अवैध शस्त्र बरामद
थाना नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को शाम करीब 5 बजे नगर के आबकारी रोड से चेकिंग के दौरान 2 शातिर चोर अभियुक्त आकाश और सरताज उर्फ सरफराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन शातिर चोरों के कब्जे से एक दिल्ली नंबर बोलोरो मैक्स पिकअप गाड़ी, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस सहित एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों शातिर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।