छतरपुर: 9 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: CSP ने दी जानकारी
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 के भूमि धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी कालूराम अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। जिसकी जानकारी सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने शुक्रवार की शाम 5 बजे दी है।