रायपुर के मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित ‘पावस प्रसंग 2026’ के दूसरे दिन शास्त्रीय गायन, ओडिसी एवं कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री आराध्या सिंह के सुमधुर भजन एवं शास्त्रीय गायन से हुई। इसके पश्चात सुश्री ताक्ष्वी गौतम ने ओडिसी नृत्य के माध्यम से पौराणिक कथाओं को जीवंत स्वरूप प्रदान किया। वहीं तरुण शर्मा एवं उनके साथियों ने वर्षा ऋतु पर आधारित कथक की मनोहारी प्रस्तुति से समां बाँध दिया एवं अंततः आंचल पांडे ने ओडिसी नृत्य के माध्यम से माँ दुर्गा की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे एवं छत्तीसगढ़ राज्य राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
64 views | Raipur, Chhattisgarh | Aug 23, 2026