देवीपुर: कुंडा थाना पुलिस ने ठिकाने पर छापा मार ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री व सेवन करते लोगों को पकड़ा
कुंडा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक ठिकाने में छापेमारी कर ब्राउन शुगर जैसा नशीला पदार्थ खरीद बिक्री करने एवं पीने के आरोप में कई संदेशों को हिरासत में लिया है। सभी के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है। यह छापेमारी मंगलवार देर रात तकरीबन 11:00 बजे से लेकर 12:00 के बीच बताई जा रही है। पूछताछ की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।