चित्तौड़गढ़: बागुंड चौराहे पर गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार डिवाइडर से टकराया, हेड इंजरी के चलते लाया गया जिला चिकित्सालय
उदयपुर नेशनल हाईवे पर गाय को बचाने के प्रयास में एक बाइक सवार डिवाइडर से जा टकरायाl हैड एंजूरी के साथ उसके एक पैर में भी चोट आई। उसका जिला चिकित्सालय लाया गया। बानसेन निवासी 25 वर्षीय नाना लाल पुत्र नंदलाल जटिया किसी काम से अनगढ़ बावजी गया था। वहां से लौटने के दौरान नेशनल हाईवे स्थित बागुंड चौराहे पर अचानक एक गाय आ गई।