हजारीबाग हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत. कोर्रा चौक स्थित कुमार बॉयज हॉस्टल में गिरिडीह निवासी छात्र पंकज कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पंकज स्नातक सेमेस्टर-1 का छात्र था। सूचना पर कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।