नवादा: नवादा में पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प, वाहन चेकिंग के दौरान हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल; जांच शुरू
Nawada, Nawada | Jun 3, 2026 नवादा जिले में पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों के बीच झड़प का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना जिले के व्यस्त प्रजातंत्र चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई।ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुछ वाहन चालकों ने पुलिसकर्मियों के साथ बहस शुरू कर दी।