तानसेन: पानी की टंकी में मिला मरा हुआ सांप, लोग करते रहे लंबे समय तक पानी का इस्तेमाल
Tansen, Gwalior | May 10, 2026 ग्वालियर में नगर निगम की एक बार बड़ी लापरवाही फिर सामने आई है। सागर ताल स्थित सरकारी मल्टी में पिछले दिनों मरी छिपकली मिलने की बात लोग भूले भी नहीं थे कि अब घास मंडी इलाके में पानी की टंकी में एक मरा हुआ सांप मिला है। हैरत की बात यह है कि लोग हजारों लोग इस टंकी का पानी अरसे तक इस्तेमाल करते रहे। क्षेत्रीय पार्षद शकील मंसूरी भी खबर से बेखबर बने हुए हैं।