बक्सर: महदह पुलिस लाइन स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में 2 दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन हुआ
Buxar, Buxar | Oct 4, 2024 महदह पुलिस लाइन स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में 2 दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11 बजे डीएम अंशुल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा, एडीएम कुमारी अनुपम सिंह, डीडीसी डॉ महेंद्र पाल व प्रतिमा कुमार, कला व संस्कृति विभाग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ में कल्चरल नृत्य से हुआ।