कांके: रांची डीसी के निर्देश पर एदलहातु में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर हुई कार्रवाई
Kanke, Ranchi | Mar 25, 2026 जिला प्रशासन गैस सिलेंडर के गलत तरीके से भंडारण को लेकर कार्रवाई कर रही है। जिस कड़ी में जिला प्रशासन को 24 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर रांची के एदलहातु क्षेत्र में स्थित एक मकान में अवैध रूप से घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का भंडारण तथा कालाबाजारी किए जाने की पुष्टि हुई है। सूचना मिलते ही कल रात्रि 8:55 बजे प्रशासनिक टीम ने उक्त स्थल पर छापा मारा और अवैध गतिविधियों में लिप्त मकान से गैस सिलिंडर तथा रिफिलिंग उपकरण बरामद किए गए।