पीलीभीत: सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव में देवर और दो नंदोई ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पति पर गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि आठ जून को उसके देवर व दो नंदोई ने उसको घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने इस संबंध सम्बन्ध में अपनी सास नंनद व जेठानी सहित परिवार के सदस्यों से शिकायत की। तो उक्त लोगों ने पीड़िता को डराया धमकाया और मारपीट कर घर से निकाल दिया।