सहारनपुर: सहारनपुर लोकसभा के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचे संसद, प्रदूषण के खिलाफ सरकार को घेरा
सहारनपुर लोकसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर संसद परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर बुधवार दोपहर 3:00 बजे विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी के अरावली को खत्म करने की साजिश वाले लेख का समर्थन किया। इमरान मसूद ने कहा, 'दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति और बदतर होने वाली है।