कोल: अकराबाद कस्बे में धूमधाम से निकाली गई बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा, दूर-दराज की झाकियां भी हुईं शामिल
Koil, Aligarh | Apr 18, 2025 अकराबाद कस्बे में धूमधाम से बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। इस यात्रा में कस्बा और आसपास के गांव के भारी मात्रा में लोग एकत्रित हुए। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भव्य यात्रा के साथ पुलिस बल व थाना अध्यक्ष डीके सिसोदिया मौजूद रहे। यह भव्य यात्रा पिछले कई वर्षों से धूमधाम से निकाली जाती है।