मंडला: बारिश से प्राचीन खाई के रहवासियों पर खतरा, नगर पालिका ने 18 को जारी किया था नोटिस
Mandla, Mandla | May 31, 2026 बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही शहर की खाई बस्ती में रहने वाले लोगों के सिर पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। रविवार को दो बजे देखा गया कि कामानिया गेट से अस्पताल मार्ग के बीच चल रहे निर्माण कार्य के कारण खाई के एक हिस्से में पानी जमा होने लगा है। हालात यह हैं कि कुछ घरों तक पानी पहुंच चुका है और अचानक तेज बारिश होने पर स्थिति गंभीर होने की आशंका जताई जा रही