नरेला की दाल मिल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप। वक्त रहते आग काबू।
बाहरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया मे एक दाल मिल फैक्ट्री में लगी भीषण आग। आग इतनी भयंकर थी कि फैक्ट्री के बेसमेंट से उठती लपटों और धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश में जुटी! गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।
Delhi, India | Oct 18, 2026