तानसेन: युवती से दोस्ती कर अश्लील फोटो वीडियो बनाए, पिता के दोस्त को भेजे न्यूड फोटो
उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवयुवती से हरमन चावला नाम के युवक ने दोस्ती की।इसके बाद पिछले साल अगस्त से लेकर अक्टूबर के बीच उसने लड़की के साथ कई अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए बाद में हरमन लड़की से 1 लाख रुपए की मांग करने लगा वरना उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा। लड़की के पिता के दोस्त के पास न्यूड फोटो भेज दिए।