खगड़िया: शहर के एमजी मार्ग में बाइक की ठोकर से बाइक मिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नगर थाना क्षेत्र के एमजी मार्ग में एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक बाइक मिस्त्री की पहचान बभनगामा के आशिक कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि टीवीएस शो रूम के बगल में गैरेज में आशिक मिस्त्री का काम करता था। वह देर शाम गैरेज से वापस अपने डेरा जाने के लिए निकला।