नावकोठी: जीडी हॉस्पिटल महेशवारा ने हार्ट अटैक से पीड़ित 35 वर्षीय मरीज की जान बचाई, चारों ओर हो रही है सराहना
महेशवारा में करीब 35 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने जान बचाई है। इसकी चारों तरफ सराहना हो रही है। प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि की महेशवारा के गरीब महिला बबीता देवी को मंगलवार की रात 1:00 बजे हार्ट अटैक आया और वह बेहोश हो गई। अगर बेगूसराय भेजा जाता तो रास्ते में उसकी जान चली जाती। मानवता के मद्देनजर उसको इलाज कर बचा लिया गया।