खलारी: रोजगार सेवकों ने विधायक सुरेश बैठा से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान की मांग
बुधवार शाम 5 बजे विधायक सुरेश बैठा के आवास पर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, रांची जिला के अध्यक्ष संजय कुमार प्रामाणिक के नेतृत्व में रांची जिले के रोजगार सेवकों ने मुलाकात की। इस दौरान रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों से विधायक को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मनरेगा कर्मियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की