नौगावां सादात: नौगांवा पुलिस ने नोटिस तामील करने पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने पर दो भाई-बहन के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
विवेचना के दौरान नोटिस तामील कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता की। हाथापाई के दौरान चली खींचतान में सिपाही की वर्दी फट गई। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले में महिला दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने दो भाई और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फिलहाल फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।