शाहबाद: क्षेत्राधिकारी कार्यालय में आत्महत्या की धमकी देने के मामले में दो महिलाओं सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज
शाहाबाद क्षेत्राधिकारी के कार्यालय में बयान दर्ज करने के दौरान युवक ने हंगामा काट दिया और आत्महत्या की धमकी देकर क्षेत्राधिकारी पर तमाम आरोप लगाए। पुलिस ने आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक को पकड़कर उसका डाक्टरी परीक्षण कराया। इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कर में बाधा डालने एवं लोक सेवक के समक्ष आत्महत्या की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।