शाहबाद: पठकाना मोहल्ला में बंद मकान के ताले काटकर चोरी, घटना से मचा हड़कंप
पठकाना मोहल्ला में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। मुख्य गेट का ताला काट कर अंदर के भी दो कमरों का ताला तोड़ा और चोरी करके आराम से चलते बने। परिवार के सदस्य बालाजी के दर्शन करने के लिए मेहंदीपुर राजस्थान गए हुए हैं सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया है।