शाहबाद: राष्ट्रीय रूद्र सेना संघ के अध्यक्ष सत्यानंद गिरी महाराज ने कहा, शिक्षा के साथ धर्म की शिक्षा जरूरी है
राष्ट्रीय रुद्र सेना संघ के अध्यक्ष एवं बाराही शक्तिपीठ गोवर्धन मथुरा के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद गिरी महाराज ने शुक्रवार को शाम 4:00 बजे शाहजहांपुर जाते समय मां कात्यानी शक्तिपीठ पर रुक कर पब्लिक एप से बातचीत की और कहा शिक्षा के साथ-साथ धर्म की शिक्षा बच्चों को देना जरूरी है। इससे उनके अंदर अपनी सनातनी परंपरा का ज्ञान बढ़ेगा।