शाहबाद: नशे की हालत में रोटावेटर पर गिरकर नरहाई का ग्रामीण हुआ घायल
नशे की हालत में एक ग्रामीण रोटावेटर पर गिर पड़ा जिससे गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शाहाबाद कोतवाली के ग्राम नरहाई का रहने वाला जदुराम पुत्र छोटे मंझिला थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में अपने ननिहाल में रहता है। शुक्रवार की रात 9:30 बजे उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया।