पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा किए गए हंगामे और तोड़फोड़ की घटना के बाद बेतिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्टेशन परिसर और उसके आसपास पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन के बाहर वाटर कैनन को भी तैयार स्थिति में रखा गया है। बेतिया पुलिस प्रशासन, क्विक एक्शन टीम (QAT) तथा रेलवे पुलिस के जवान लगातार स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे हैं। आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
#champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #TejashwiYadav #BreakingNews #bihar
Bettiah, West Champaran | Jun 14, 2026