केवटी रनवे: ननौरा गांव में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
विहिप बजरंग दल के सहयोग से आयोजित चिकित्सा शिविर में स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल दरभंगा के डा. अमरेन्द्र नारायण व डा. अनुजा, के द्वारा 250 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सक परामर्श, जांच एवं दवा का वितरण किया गया। मौके पर अविनाश सिंह, कृष्णा कुमार, उदित साहू, निर्भय कुमार टुन्ना, मुकेश दास आदि मौजूद थे।