केवटी रनवे: महेशाजान गांव में नशे की हालत में गाली गलौज कर उत्पात मचा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते हीं 112 पुलिस टीम के द्वारा महेशाजान गांव निवासी राजेश राय को नशे की हालत में थाना लाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन द्वारा जांच कराने पर नशे में होने की पुष्टी हुई। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उपस्थापन हेतू भेज दिया है। इस मामले में उसके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।