केवटी रनवे: केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार दो बच्चों की मां को पुलिस ने समस्तीपुर से किया बरामद।
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि महिला के पति ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि 30 वर्षीय दो बच्चे की मां अपने बच्चों को छोड़कर भाग गयी है। पुलिस ने समस्तीपुर में छापेमारी कर फरार दो बच्चे की मां को बरामद करते हुए महिला का मेडिकल जांच व 164 के बयान के बाद उसके पति के हवाले कर दिया है।