केवटी रनवे: रैयाम थाना क्षेत्र के एक गांव से भगाई गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार।
रैयाम थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने बरामद लड़की को मेडिकल जांच व 164 के बयान हेतु भेज दिया है। वहीं अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार रजौड़ा गांव निवासी मो. एहसान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में लड़की की मां ने अज्ञात के खिलाफ अपने नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई थी।