केवटी रनवे: बरही मालकाना टोल में छापेमारी कर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त जगह छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत बेला शंकर निवासी बंसल कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उपस्थापन हेतु भेज दिया है। इस मामले में उसके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।