औरंगाबाद के मदनपुर में दो दिवसीय मानव घाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ, महावीर मंदिर की शताब्दी पर उमड़ा जनसैलाब
भव्य कांवर यात्रा से हुई महोत्सव की शुरुआत,राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने का विधायक प्रमोद सिंह ने दिया भरोसा
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत स्थित ऐतिहासिक मानव घाट पर रविवार को दो दिवसीय मानव घाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महावीर मंदिर के एक शताब्दी पूरे होने के उपलक्ष्य में इस महोत्सव का आयोजन किया गया है।
कांवर यात्रा से हुई शुरुआत
महोत्सव के शुभारंभ से पहले रविवार अहले सुबह देव सूर्य कुंड से खिरियावां के हजारों ग्रामीणों द्वारा भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। कांवरियों का जत्था देव, मनिका बाजार, उमगा पहाड़ होते हुए मदनपुर और खिरियावां मोड़ से गुजरते हुए मानव घाट स्थित शिव मंदिर पहुंचा। जहां सभी कांवरियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शताब्दी समारोह का भव्य उद्घाटन
इसके बाद महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, राज्य महोत्सव संघ के अध्यक्ष सह जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, ओबरा के पूर्व विधायक सोमप्रकाश सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह, समाजसेवी देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, महोत्सव संघ के जिला कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, सरपंच प्रतिनिधि सुशील सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।दीप प्रज्वलन के पश्चात आयोजक समिति की ओर से सभी अतिथियों को पुष्प-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति सदस्य देवनंदन साव ने की, जबकि मंच का सफल संचालन उदय कुमार शिकारी और फयाज आलम ने किया।
राजकीय दर्जा दिलाने की मांग तेज
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि ओबरा के पूर्व विधायक सोमप्रकाश सिंह ने कहा कि मानव घाट केवल घाट नहीं, बल्कि इस पूरे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
राज्य महोत्सव संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि मानव घाट महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिलना चाहिए। इसके लिए वे विधायक के माध्यम से सरकार से पुरजोर मांग करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस ऐतिहासिक महावीर मंदिर की नींव खिरियावां निवासी स्व. तोखि साव ने रखी थी। विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने उनके योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित यह मंदिर आज पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र है और उनका कार्य अविस्मरणीय रहेगा। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि मानव घाट महोत्सव को राजकीय दर्जा दिलाने के लिए वे अपने लेटर पैड से राज्य सरकार को पत्र लिखेंगे, ताकि अगली बार यह महोत्सव सरकारी स्तर पर आयोजित हो सके और क्षेत्र का सांस्कृतिक विकास हो।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
महोत्सव में किडेन गार्डन स्कूल की छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद राजकीय मध्य विद्यालय, जोगरी खिरियावां के छात्र-छात्राओं ने 'हमार देशवा के माटी', 'जलवा जलवा' और 'बही बहेले पुरवइया' जैसे लोकगीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर रामलायक सिंह, निखिल सिंह, तुलसी यादव, समाजसेवी ज्ञानदत्त पांडे, शेखर सिंह, अजित मिश्रा,सूबेदार मेहता, लवलेश पासवान, सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र मेहता, सुनील शर्मा, अयोध्या प्रसाद, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सूबेदार मेहता, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत यादव,सियाराम कुमार, जसपाल साव,मनु शर्मा,शम्भु कुमार,वार्ड सदस्य प्रभु पासवान, अरूण पाल,विकास कुमार,ओमप्रकाश कुमार,सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।।
#Madanpur #ManavGhatMahotsav #Khiriyawan #AurangabadNews #BiharNews #MahavirMandir #100YearsCelebration #KanwarYatra #DevSuryaKund #RafiGanjMLA #PramodKumarSingh #CulturalFestival #BiharCulture