जगदीशपुर: सैनिक स्कूल में 37वीं प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन
भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नरगाकोठी के परिसर में चल रही 37वीं प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले हुए।