हसनपुर: आदमपुर में तेज आंधी का कहर, किसान की पशुपालन की दीवार गिरी, टीन उड़ी, लाखों का नुकसान, एक व्यक्ति घायल
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर मुन्जप्ता में बुधवार सुबह आए तेज तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही मिनटों में निर्माणाधीन गौशाला मलबे में तब्दील होती नजर आई। गांव निवासी सुरेश पुत्र मोहर सिंह अपनी कृषि भूमि पर निजी गौशाला का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में था और आधे से अधिक हिस्से पर टीन की छत भी डाली जा चुकी थी।