चौपारण: करमा पंचायत भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ
करमा पंचायत भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित चौपारण के करमा पंचायत भवन में यक्ष्मा मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों की टीबी, शुगर, ब्लड प्रेशर समेत कई जांच की गईं और दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीबी के प्रति जागरूक भी किया।