ग्यारसपुर: मनोरा जगदीश स्वामी रथयात्रा 7 जुलाई को होगी आयोजित,मेले-रथयात्रा कार्यकारिणी तय सोमवार को ग्यारसपुर SDM सोपी सूची
मप्र के सबसे बड़े मेले और सबसे बड़े आयोजन में शामिल ग्यारसपुर के मनोरा में निकलने वाली रथयात्रा-मेले का आयोजन आगामी 7 जुलाई को होगा। सोमवार को इस आयोजन की कार्यकारिणी और कार्य योजना का ग्यारसपुर एसडीएम को सोपी गई। कार्यकारिणी में अध्यक्ष की जिम्मेदारी नाथू सिंह रघुवंशी,उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, सचिव अशोक श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष महेंद्र रघुवंशी को बनाया गया है।