कायमगंज: कायमगंज तहसील रोड को जाम से मिलेगा छुटकारा, एसडीएम और ईओ ने किया निरीक्षण, अतिक्रमणकारियों को नोटिस की तैयारी
कायमगंज में तहसील रोड सिविल न्यायालय और सीएचसी के पास लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।प्रशासन ने पुल गालिब से तहसील रोड तक स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में एसडीएम अभिषेक वर्मा और नगर पालिका ईओ डॉ लव कुमार मिश्रा ने पुलिस और पालिका टीम के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण का अतिक्रमण स्थानों का चिन्हाकन किया