नौतनवा: नौतनवा प्राइवेट स्कूल परिसर में युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
नौतनवा थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल परिसर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत युवक को कुछ लोग ताबड़-तोड़ मारते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूल पहुंचते ही आरोपितों ने युवक को घेरकर पीटा। हंगामा बढ़ने पर विद्यालय प्रबंधन मौके पर पहुँचा। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचकर तहरीर दिए, पुलिस जांच में जुटी है