डुमरा: सीतामढ़ी में एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन पर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
सीतामढ़ी जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी), सीतामढ़ी में लोकलाइजेशन ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (LSDG) के तहत थीम चयन एवं ग्राम पंचायत योजना एवं सुविधा टीम (GPPFT) गठन को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड प्रमुख उप प्रमुख शामिल हुए हैं।