महसी: गाजियापुर में मारपीट के मामले में हरदी थाने की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि इमरान पुत्र शहाबुद्दीन निवासी गाजियापुर दाखिला कपूरपुर को उप निरीक्षक गोविंद कुमार यादव, कांस्टेबल अलाउद्दीन, रुपेश कुशवाह ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।