महसी: फत्तेपुरवा के पास तेज रफ़्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
रामगांव थाना क्षेत्र के कठाईघाट मार्ग पर फत्तेपुरवा गांव के पास तिवारीपुरवा गांव निवासी राम आधार को गुरुवार रात करीब साढे आठ बजे के आसपास तेज रफ़्तार डंपर ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बशीरगंज पावर हाउस पर काम करता था। काम के बाद घर वापस लौट रहा था। तभी हादसा हो गया।