अमड़ापाड़ा: पाकुड़ में दीपावली-छठ की शांति बनाए रखने प्रशासन का सख्त फरमान
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण बनाने प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। शांति समिति की बैठक में पुलिस और राजकीय अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। साथ ही छठ घाटों और बाजार की सफाई समेत विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत तैयारियां की गईं।