मंझनपुर: अहिरन के पुरवा में प्रधानपति पर जानलेवा हमला, एक अन्य युवक भी गंभीर घायल, घर जाते समय घेरकर किया वार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरन के पुरवा गांव में रविवार की रात करीब 9 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब रामपुर मडूकी गांव के प्रधानपति मानसिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना उस वक्त हुई, जब वे रात का खाना खाकर अपने दूसरे मकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में एक अन्य युवक भी गंभीर घायल हुआ है।